क्राइमराष्ट्रीय

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 1लाख रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़

काशीपुर : एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस ने एक व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख रुपये रुपये ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 लाख रुपये नकद तथा एक कार बरामद की है।

आपको बता दें कि दिनांक 10.08.2026 को कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि 2 महिलाओं सहित 4 आरोपियों ने तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए उससे 5 लाख रुपये वसूल लिए उसे जान से मारने की धमकी दी तथा षड्यंत्र के तहत आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में धारा 115(2)/308(5)/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई मनोज धौनी के सुपुर्द की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण के कड़े निर्देश दिए।

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमे में मुख्य अभियुक्त राजेंद्र कुमार को दिनांक 12.09.2026 को प्रतापपुर बैरियर के पास, रामनगर रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़ित से वसूली गई धनराशि में से 1,00,000 रुपये नकद एवं एक कार बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़ित से रुपये वसूलने की योजना बनाए जाने की बात बताई गई। अभियुक्त के अनुसार पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे धनराशि वसूली गई। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त – राजेंद्र कुमार (32 वर्ष) पुत्र स्व. सतनाम सिंह निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर।

पुलिस टीम में एसआई मनोज धौनी, कां. सुनील भाकुनी, वीरेन्द्र बिष्ट तथा राहुल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *