राजस्थानराष्ट्रीय

राजस्थान पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव, धनतेरस के दिन नहीं होगा मतदान

 जयपुर- राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। धार्मिक आस्था और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहले, दूसरे और तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तारीख में एक दिन का बदलाव किया गया है। हालांकि, मतदान की निर्धारित तारीखों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां अब 21 अक्टूबर को रवाना होंगी, जबकि मतदान 22 अक्टूबर को होगा। पंच और सरपंच पद के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को होगा और 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी और 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पंच-सरपंच के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन, 30 अक्टूबर को मतदान और 31 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

इसी तरह तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान अब 2 नवंबर को होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पंच और सरपंच के लिए 4 नवंबर को नामांकन, 5 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि चुनाव कार्यक्रम में अन्य किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। केवल तीनों चरणों में पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की तारीख एक दिन पहले की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य धनतेरस के दिन मतदान की स्थिति से बचना है, ताकि पर्व के दौरान लोगों को मतदान प्रक्रिया से जुड़ी परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *