तकनीकीराष्ट्रीय

7,200mAh बैटरी वाला iQOO Z11x 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत 28,999 रुपये

नई दिल्ली। अगर आप नया 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और बैटरी आपकी प्राथमिकता है, तो iQOO Z11x 5G एक नया विकल्प बनकर आया है। फोन की बिक्री सोमवार, 14 सितंबर से शुरू हो रही है। इसे अमेजन और कंपनी की वेबसाइट से दोपहर 12 बजे के बाद खरीदा जा सकेगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है।

iQOO Z11x 5G को भारत में 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। फोन को प्रिज्मैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है।

फोन में 6.76 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4 नैनोमीटर पर आधारित MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम मिलती है। कंपनी के मुताबिक फोन का AnTuTu स्कोर 8.90 लाख से ज्यादा है, जबकि आधिकारिक वेबसाइट पर करीब 10.10 लाख का स्कोर बताया गया है। वास्तविक स्कोर टेस्ट की परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है।

गेमिंग के दौरान एआई गेम वॉयस चेंजर और 4डी गेम वाइब्रेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और 400 प्रतिशत तक ऑडियो बूस्टर का दावा भी किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का बोकेह सेंसर है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी के मुताबिक फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 7,200mAh बैटरी है। इसमें 44W FlashCharge तकनीक दी गई है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने बैटरी के लिए छह साल की हेल्थ का दावा किया है।

iQOO Z11x 5G में IP68 और IP69+ स्तर की धूल और पानी से सुरक्षा दी गई है। कंपनी ने इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया है।

कुल मिलाकर, बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और गेमिंग पर फोकस के कारण यह फोन उन यूजर्स के लिए विकल्प हो सकता है, जो लंबे बैटरी बैकअप के साथ बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *