ग्रेटर नोएडा: केंद्रीय विहार सोसायटी में 34 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी में एक 34 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान केंद्रीय विहार सोसायटी के सी-10 निवासी सायना (34) के रूप में हुई है। वह रोहित मुंजाल की पत्नी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
पुलिस परिजनों से बातचीत कर रही है, ताकि महिला की मौत से जुड़े परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
